
फरीदाबाद के होटल में नेशनल लेवल की शूटर का यौन शोषण... कोच ने बहाने से कमरे में बुलाकर की वारदात
AajTak
फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर की शूटर के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है. पुलिस ने शूटिंग कोच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का आरोप है कि कोच ने जबरन होटल के कमरे में ले जाकर जबरदस्ती की. 17 साल की पीड़िता ने कहा कि कोच ने प्रतियोगिता खत्म होने के बाद होटल में बुलाया और उसके साथ यौन शोषण किया.
हरियाणा के फरीदाबाद से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. यहां राष्ट्रीय स्तर की एक नाबालिग शूटर के साथ उसके शूटिंग कोच ने यौन शोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस से की गई शिकायत में 17 साल की नाबालिग शूटर ने कहा है कि यह घटना 16 दिसंबर की है. उस समय दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही थी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शूटर अपने कोच के साथ आई थी. चैंपियनशिप के दौरान कोच फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था.
पीड़िता के मुताबिक, प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कोच ने उसके खेल प्रदर्शन का आकलन करने के बहाने उसे होटल की लॉबी में बुलाया. आरोप है कि इसके बाद कोच ने उस पर होटल के कमरे में चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, जब वह कोच के साथ कमरे में गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका यौन शोषण किया.
यह भी पढ़ें: अरुणाचल में यौन शोषण के आरोप से हड़कंप, एक दिन में दो आत्महत्याएं, दिल्ली में तैनात पूर्व डीसी IAS पर गंभीर आरोप
मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी कोच इससे पहले भी मोहाली में आयोजित एक शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान पीड़िता से जबरन मिलने की कोशिश कर चुका था.
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें. फिलहाल पुलिस आरोपी कोच से पूछताछ की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






