
फरीदाबाद: एथलीट हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने सिर्फ इसलिए कर दी हत्या
AajTak
डीएलएफ इलाके में राज्य स्तरीय एथलीट प्रियांशु की हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला है.
फरीदाबाद में मंगलवार रात हुई राज्य स्तरीय एथलीट प्रियांशु की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एथलीट के साथी खिलाड़ी ने ही उसकी चाकू से गोदकर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए अजय नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, डीएलएफ इलाके में राज्य स्तरीय एथलीट प्रियांशु की हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला है. 19 साल का अजय भी 100 और 200 मीटर की रेस का खिलाड़ी है, जबकि प्रियांशु 2000 मीटर की दौड़ की प्रैक्टिस किया करता था.
पुलिसे के मुताबिक हर्डल रेस लगाने के लिए खिलाड़ी एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, इस उपकरण का प्रयोग करने को लेकर ही दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत हुई थी, हालांकि ये बाद में शांत हो गया था. इसके बाद फिर दोनों का दोबारा झगड़ा हुआ. 30 अगस्त को आरोपी अपने साथ चाकू लेकर खेल परिसर में आया और प्रियदर्शिनी सभागार के बाहर प्रियांशु को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक प्रियांशु बेहतरीन खिलाड़ी एथलीट था. हाल ही में हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने तीन हज़ार मीटर रेस में रजत पदक जीता था. जून में उसे गोल्ड मेडल मिला था. इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिताएं जीत चुका था. जबकि आरोपी अजय का कोई खास रिकॉर्ड नहीं था और इसी के चलते वो प्रियांशु से नफ़रत करता था.
200 से अधिक प्रतियोगिता जीत चुका था मृतक
3000 व 5000 मीटर की दौड़ का खिलाड़ी था और 200 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका था. परिजनों के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बताया कि जब प्रियांशु अपनी साइकिल से घर लौट रहा था, तभी पीछे से किसी साइकिल पर सवार युवक ने उसे टक्कर मारी और फिर चाकुओं से उस पर हमला कर दिया था. 16 साल का प्रियांशु 12वीं कक्षा का छात्र था और देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना उसका सपना था. प्रियांशु का एक बड़ा व एक छोटा भाई है और उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं. प्रियांशु के पिता के मुताबिक वह पिछले तीन-चार दिन से बोल रहा था कि अब वह यहां प्रैक्टिस नहीं करेगा बल्कि प्रैक्टिस के लिए दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जाया करेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










