
पढ़ें क्या हैं 3 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका और दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
3 नवंबर 2023 के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये तमाम खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका में क्रिप्टो किंग के नाम से मशहूर सैम बैंकमेन फ्राइड धोखाधड़ी के आरोप में दोषी करार दिया गया है. हिज्बुल्ला चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह ने इजरायली सेना को कमजोर बताया है. 3 नवंबर के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. सुशीला जयपाल ने कांग्रेस की दावेदारी पेश की
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला जयपाल ने कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने ओरेगन से बुधवार को अपनी दावेदारी का ऐलान किया. सुशीला पेशे से वकील भी हैं. वह गर्भपात अधिकार, बंदूक सुरक्षा और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर काम कर चुकी हैं.
2. क्रिप्टो किंग सैम बैंकमैन दोषी करार
अमेरिकी फर्म FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड को दोषी करार दिया गया है. सैम बैंकमैन को क्रिप्टो किंग भी कहा जाता है. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया गया है. अगले साल 28 मार्च को उन्हें सजा सुनाई जाएगी. न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











