
पढ़ें क्या हैं 19 दिसंबर 2023 की भारत, अमेरिका समेत दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
19 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगले साल से देशव्यापी यात्रा पर रहेंगी. चीन में 9 साल का सबसे बड़ा भूकंप आया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं. वहीं, भारत में संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है. 19 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, कानून पास
टेक्सास में गवर्नर ग्रेग एबॉट ने उस कानून को मंजूरी दे दी है, जिसमें पुलिस को अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया है. कानून में ये भी प्रावधान है कि अदालत के जज उन प्रवासियों को देश से निकलने का आदेश भी दे सकते हैं.
2. हंटर बाइडेन की अगले महीने कोर्ट में होगी पेशी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन अगले महीने 11 जनवरी को लॉस एंजेलिस की अदालत में पेश होंगे. हंटर बाइडेन टैक्स चोरी समेत कई मामलों में आरोपी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











