
प्लेन में पालथी मारकर बैठे दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 'देसी गर्ल' की फोटो वायरल
AajTak
इस तस्वीर की खासियत प्रियंका के बैठने का स्टाइल है जिसमें वे पालथी मारकर बैठी दिखीं. रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए अपने को-स्टार्स के साथ स्पेन जा रही थीं.
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज को कभी नहीं छोड़तीं. चाहे वो खाने में उनकी देसी पसंद हो या फिर आउटफिट के मामले में उनका साड़ी से प्यार. प्रियंका का यह देसी अंदाज हर बार लोगों का दिल जीत लेता है. एक बार फिर प्रियंका ने अपने देसी होने का प्रमाण दिया है. उन्हें प्लेन में पालथी मारकर बैठे देखा गया, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












