
प्लास्टिक की चिमटी से नाक दबाकर मां ने किया मासूम बेटी का कत्ल, 2 माह बाद हुई अरेस्ट
AajTak
अकोला में एक महिला ने अपनी पांच साल की बच्ची का मर्डर कर दिया. आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मासूम बेटी की नाक प्लास्टिक की चिमटी के दबा दी थी. जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला मामला दर्ज कर विजया को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के अकोला में एक महिला ने अपनी पांच साल की बच्ची का मर्डर कर दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने चिमटी से अपनी मासूम बच्ची की नाक दबाई थी. जिससे उसका दम घुट गया और बच्ची की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया इस घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ. महिला के पति की शिकायत के करीब दो माह बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया. रवि आमले ने पुलिस को बताया कि पत्नी आए दिन किसी न किसी बात पर उसकी मां के साथ झगड़ा करती थी. जिसके बाद वो साल 2019 में हिंगना में किराए के मकान पर में रहने आ गए थे. 2 जून को करीब 12 बाजे खाना खाने घर आए और उनकी 5 साल की बेटी भी ट्यूशन से घर आई. दोनों ने साथ खाना खाया और खूब मस्ती भी की.
मां ने किया पांच साल की बेटी का मर्डर
इसके बाद वो किसी काम के सिलसिले से बाहर चला गया. कुछ देर बाद उनकी पत्नी विजया का फोन आया और घर जल्दी आने को कहा वो रास्ते में ही था कि पत्नी बेटी को लेकर सर्वोपचार अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद पता चला कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया
रवि आमले ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही विवाद करती थी. हमेशा तलाक की धमकी देकर उसके परिवार को प्रताड़ित करती थी. पत्नी ने बेटी की नाक को प्लास्टिक की चिमटी से नाक दबाई जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला मामला दर्ज कर विजया को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






