
प्लान तैयार, एक्शन का इंतजार... एक के बाद एक चार बैठकें करेंगे PM मोदी, पहलगाम के गुनहगारों पर प्रहार का तैयार होगा ब्लूप्रिंट
AajTak
बुधवार सुबह 11 बजे सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हो सकती है. पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार CCS की बैठक होने जा रही है.
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव गहरा गया है. भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को खात्मा किया जाएगा और दुश्मनों को सबक सिखाया जाएगा. केंद्र की मोदी सरकार एक्शन मोड में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुरक्षा तैयारियों की एक-एक डिटेल्स ले रहे हैं. अब खबर है कि बुधवार को सरकार बड़े प्लान के साथ मंथन करने जा रही है. कल सिलसिलेवार चार बड़ी बैठकें होंगी. इन बैठकों में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
बुधवार सुबह 11 बजे सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हो सकती है. पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार CCS की बैठक होने जा रही है.
कौन-कौन बैठक में हिस्सा लेगा...
इस बैठक के बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA ( Cabinet Committee on Political Affairs) की अहम होगी. इस बैठक में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, सर्वानंद सोनेवाल, राजमोहन नायडु समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली कैबिनेट बैठक
बुधवार को ही तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (CCEA) की होगी. उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी. पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की पहली बैठक होगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






