
प्रोफेसर से सबसे पहले संजीव मुखिया को मिला क्वेश्चन पेपर, छात्रों को सुनसान जगह रखकर जवाब रटवाए... NEET लीक में नया खुलासा
AajTak
संजीव मुखिया को किसी प्रोफेसर ने मोबाइल पर नीट का पेपर भेजा था. लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में पटना और रांची के एमबीबीएस स्टूडेंट भी मौजूद थे, जिन्होंने बतौर सॉल्वर नीट पेपर में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखा. यह आंसर उन अभ्यर्थियों को दिया गया, जिनसे पैसे लिए गए थे.
नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस और राज्य की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) जैसे-जैसे अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब तक सिकंदर यादवेंदु से लेकर अमित आनंद के नाम की खूब चर्चा हुई. ये दोनों नीट पेपर लीक केस के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं. अब बिहार पुलिस को इस केस में संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन की तलाश है. वह इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है. साल 2010 से कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया शामिल रहा है.
आजतक की टीम संजीव मुखिया के ठिकाने पर पहुंची और नीट पेपर लीक केस में उसकी संलिप्तता को लेकर कई बड़ी बातें देश की जनता के सामने रखा. संजीव मुखिया नगरनौसा का रहने वाला है. बिहार पुलिस और ईओयू का मानना है कि नीट का पेपर अगर सबसे पहले कहीं पहुंचा तो वह संजीव मुखिया के पास पहुंचा. उसने 4 मई की रात को पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में 20 से 25 अभ्यर्थियों को ठहराया हुआ था. दावा किया जा रहा है कि यहीं पर अभ्यर्थियों को NEET का क्वेश्चन पेपर और उसका आंसर मुहैया कराया गया.
प्रोफेसर ने संजीव मुखिया को नीट का पेपर भेजा था
संजीव मुखिया को किसी प्रोफेसर ने मोबाइल पर नीट का पेपर भेजा था. लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में पटना और रांची के एमबीबीएस स्टूडेंट भी मौजूद थे, जिन्होंने बतौर सॉल्वर नीट पेपर में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखा. यह आंसर उन अभ्यर्थियों को दिया गया, जिनसे पैसे लिए गए थे. संजीव मुखिया ने अपने करीबी प्रभात रंजन की मकान पूरी सेटिंग के लिए किराए पर लिया था. प्रभात रंजन दनियांवा का प्रखंड प्रमुख रह चुका है. उसकी पत्नी भी मुखिया रही है. EOU ने उससे भी पूछताछ की है. वहीं संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज का कर्मी है.
पटना के ग्रामीण इलाके में 25 अभ्यर्थियों को रखा था
पटना का भीड़भाड़ वाला इलाका छोड़कर खेमनीचक जैसे ग्रामीण इलाके में स्थित मकान में 25 अभ्यर्थियों को रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो. यह इलाका पटना बाईपास के बिल्कुल बगल में स्थित है. लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में ठहरे अभ्यर्थियों को 5 मई की सुबह 9 नीट का क्वेश्चन पेपर और आंसर मुहैया कराया गया ताकि वे इसे रट सकें. इसी दिन नीट का एग्जाम भी था. कुछ देर बाद अभ्यर्थियों को उनके सेंटर्स पर छोड़ दिया गया, जहां उन्हें नीट की परीक्षा देनी थी. चूंकि पेपर और आंसर बहुत देर से मिला, इसलिए अभ्यर्थियों के पास रटने का पर्याप्त समेत नहीं था.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



