
प्रैंक के चक्कर में पैंट में लगी आग, बाल- बाल बची शख्स की जान
AajTak
वायरल वीडियो में शख्स बेड पर पैरों को मोड़े लेटा है और उसके कहे अनुसार उसका दोस्त उसकी पैंट के पीछे थोड़ी दूरी पर लाइटर जलता है. इसके बाद जो होता है वह भयानक है. घटना डरा देने और सबक देने वाली है.
आजकल लोग सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए कुछ भी करते रहते हैं. ये 'कुछ भी' कई बार इतना बड़ा घातक साबित होता है कि पल भर में सबक मिल जाए. कई बार लोग ऐसे प्रैंक भी करते हैं जो उनके लिए जानलेवा हो जाते हैं. जैसे चलती ट्रेन या पुल पर स्टंट करना या सेल्फी लेनाय चीन से आया हालिया मामला भी कुछ ऐसा ही है. यहां जिलिन प्रांत के बिन टोजी ने शरीर की गैस से आग जलाकर दिखाने के लिए एक तरह का प्रैंक करने की कोशिश की.
वायरल वीडियो में बिन बेड पर पैरों को मोड़े लेटा है और उसके कहे अनुसार उसका दोस्त उसकी पैंट के पीछे थोड़ी दूरी पर लाइटर जलता है लेकिन उम्मीद के अनुसार 'थोड़ी सी आग' हवा में रहने की जगह आग का बड़ा गोला बनता है और उसकी पैंट में आग लग जाती है. क्लिप में दिखता है कि बिन घबराकर बिस्तर पर लोटने लगता है और पीछे से खुद का थपथपाकर जान बचाता है. वह किसी तरह से आग बुझाने में सफल हो जाता है. Science Illustrated मैगजीन के अनुसार, पायरोटेक्निक रिएक्शन तब होता है जब शरीर की गैस में मौजूद हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड आग के साथ संपर्क करके एक फ्लेम बनाती है, जो आग पर गैसोलीन डालने की तरह होती है.
प्रकाशन के अनुसार, "खाए गए फाइबर की मात्रा के आधार पर, पेट फूलने में हाइड्रोजन की मात्रा 8% से 63% के बीच अलग हो सकती है. हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड मिलकर एक सामान्य फार्ट का लगभग 75% हिस्सा बनाते हैं. जैसे ही गैसें हवा की ऑक्सीजन के साथ मिलती हैं, वह एक इनफ्लेमेबल कॉकटेल बनाती हैं. हालांकि, विशेषज्ञ ऐसे एक्सपेरिमेंट कतई न करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि यह अनजाने में आत्मदाह का कारण बन सकता है, जैसा कि टौज़ी के मामले में हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











