
प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई दो बच्चों की मां, गर्भपात से हुई मौत तो प्रेमी ने लाश के साथ दोनों बच्चों को नदी में फेंका
AajTak
पुणे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां जब प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हुई दो बच्चों की मां की मौत हो गई तो उसे प्रेमी ने लाश के साथ दोनों जिंदा बच्चों को नदी में फेंक दिया. मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गर्भवती हुई एक प्रेमिका की गर्भपात के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद प्रेमी ने उसके शव को ठिकाने लगाते समय दो बच्चों को भी नदी में फेंक दिया. मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों गिरफ्तार कर लिया है.
डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई मौत
जानकारी के मुताबिक ये दिल दहला देने वाली घटना 9 जुलाई की है. 6 जुलाई को प्रेमी का दोस्त रवि गायकवाड़ गर्भवती महिला और उसके 5 व 2 साल के बेटे के साथ कलंबोली गया था. वहां के अमर हॉस्पिटल में प्रेमिका का गर्भपात कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 8 जुलाई को प्रेमिका की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: रामपुर: रॉन्ग साइड से आ रही वोल्वो ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत तीन की मौत, 49 घायल
जिसके बाद गर्भपात कराने वाली एजेंट महिला ने हस्तक्षेप किया और प्रेमी गजेंद्र दगडखैकर के दोस्त रविकांत गायकवाड़ के साथ शव को पुणे के मावल ले आई. इसके बाद गजेंद्र और रविकांत ने 9 जुलाई के अंधेरे में शव को इंद्रायणी नदी की बहती धारा में फेंक दिया. वहीं,जब प्रेमिका के दोनों बच्चे रोने लगे तो दोनों ने मिलकर दोनों बच्चों को भी फेंक दिया.
कॉल डिटेल्स से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









