
प्रेमी के साथ होटल गई थी प्रेमिका, गुस्साए परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक युवक अपनी प्रेमिका को होटल लेकर गया था. इसकी भनक युवती के परिवारवालों को लग गई थी. फिर उन्होंने युवक को बेरहमी से पीटा. इस दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में युवक की लव अफेयर के चलते लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. स्वप्निल नागेश्वर नाम के युवक की हत्या करने के आरोप में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हत्या के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ के देगवाचल इलाके में स्वप्निल नागेश्वर का पड़ोस में रहने वाली युवती से अव अफेयर था. दो दिन पहले स्वप्निल अपनी प्रेमिका के साथ होटल गया हुआ था. इस बात की भनक प्रेमिका के परिवार वालों को लग गई थी. इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने स्वप्निल को अपने जानने वालों की मदद से लिंगायत श्मशान घाट पर बुलाया.
यहां सभी ने उसकी डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की. इतनी मारा कि युवक की दर्दनाक मौत हो गई. फिर स्वप्निल की लाश को वहीं पर छोड़कर भाग गए. फिर किसी ने स्वप्निल के बारे में पुलिस की जानकारी दी. मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया था.
सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान
लिंगायत श्मशान घाट एरिया में लगे सीसीटीवी को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने चेक किया. उसमें पाया कि एक दर्जन से ज्यादा लोग स्वप्निल के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शैजाद खान, एजाज खान, मुहम्मद सद्दाम, मुहम्मद कुरैशी, मुहम्मद उसामा, मुहम्मद साजिद कुरैशी, शेख अयान, शेख इमाम, सोहेल खान, साहब खान, सैयद फरहान, उबैद खान यूनुस खान को गिरफ्तार कर लिया.
हत्या का मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



