
प्रेमिका ने कॉल पर बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर यूं दिया गया खौफनाक वारदात को अंजाम
AajTak
मृतक के परिजनों का दावा है कि प्रेमिका ने धोखे से फोन करके युवक को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद सुनियोजित तरीके से लड़की के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक के दोस्त को भी जमकर पीटा गया. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. अब पुलिस लड़की सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक को उसकी कथित प्रेमिका के नंबर से फोन करके मिलने के बहाने बुलाया गया. जब वह बताई हुई जगह पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने मृतक के साथ गए दो दोस्तों में से एक को भी अधमरा कर दिया और तीसरे को इसलिए छोड़ दिया जिससे वह दोनों को ले जा सके. उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
धोखे से बुलाकर हत्या करने का मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र और जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली सीमा का है. आजमगढ़ सरायमीर थाना अंतर्गत रंगडीह गांव के रहने वाले पंकज राजभर (22) को शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे को एक फोन आया और उसे मिलने के लिए नाटोली गांव बुलाया.
लोहे की रॉड से हमला किया फोन आने के बाद पंकज अपने दो दोस्त अजीत उर्फ सब्बू (18) और हरेन्द्र उर्फ छोटू (17) के साथ बाइक से लड़की से मिलने के लिए जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना इलाके के लिए निकल गया. यहां दीदारगंज थाना क्षेत्र के बार्डर में ही लोहे की रॉड और लाठी लिए चार-पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और पंकज को जमकर पीटने लगे.
पंकज को बचाने गए अजीत पर भी लोहे की रॉड से हमला किया. हरेंद्र को बाइक साथ दूर खड़ा कर उसे धमकी दी कि इन दोनों को लेकर चला जा. किसी को कुछ बताया तो उसे भी जान से मार देंगे. बुरी तरह जख्मी पंकज और अजीत को लेकर हरेंद्र रात करीब तीन बजे गांव पहुंचा. तीनों को देखकर घरवालों को लगा कि शायद सड़क हादसा हुआ है. हरेंद्र ने हिम्मत करके पूरी बात घरवालों को बताई. घर पहुंचने के दौरान पंकज की जान जा चुकी थी.
गांव वालों और पंकज के परिवार ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने अजीत को इलाज के लिए जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया और पंकज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. घटना की सूचना पर पहुंचे फूलपुर सीओ गोपाल स्वरूप बाजपेई ने बताया कि पिता की तरफ से तहरीर मिली है. घटना जौनपुर के शाहगंज थाना और दीदारगंज क्षेत्र के बॉर्डर का मामला है. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.
सदमे में परिजन पुलिस की तहकीकात में सामने आया था कि पंकज का अक्सर बुआ का घर आना-जाना होता था. उसी दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की से हो गई. इसकी जानकारी परिजनों को लग गई. इसी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. पंकज के पिता जगदीश ने लड़की समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. वह अपने घर का एकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है. पंकज की हत्या के बाद से परिजन सदमे में हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






