
प्रेग्नेंट मॉडल ने डिलीवरी से पहले कराया फोटोशूट, अस्पताल में खिंचवाई PHOTOS
AajTak
एक महिला ने डिलीवरी से पहले अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह मेकअप करवाती हुई नजर आई. मेकअप के वक्त वह बेड पर बैठी दिख रही है. मेकअप के लिए उसने एक प्रोफेशनल महिला हायर की थी. साथ ही फोटोग्राफर को भी काम पर रखा था.
एक महिला ने प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा होने लगी. डिलीवरी से पहले उसने अस्पताल से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वह मेकअप करवाती नजर आ रही है. मेकअप के वक्त वह बेड पर बैठी है. यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है.
36 साल की इस महिला का नाम हेइडी मोंताग (Heidi Montag) है. अमेरिका में रहने वाली मोंताग मॉडल व एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है. साथ ही प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक के अपने अनुभवों को टिकटॉक पर शेयर किया है. इस बीच उनका एक वीडियो सुर्खियों में है.
मोंताग के इस टिकटॉक वीडियो को 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इसमें वो डिलीवरी से पहले अस्पताल के बेड पर बैठकर मेकअप करवाती नजर आ रही हैं.
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मोंताग ने इसके लिए एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट को काम पर रखा था. इतना ही नहीं उन्होंने एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हायर किया था. इस फोटोशूट के वक्त उनके पति भी मौजूद थे जो अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.
सोशल मीडिया यूजर्स ने मोंताग की तस्वीरों और वीडियोज पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं. किसी को उनका फोटोशूट रास आया तो किसी ने उसकी आलोचना की. कुछ लोगों ने इसे Birthing Makeup तो कुछ ने Delivery मेकअप या labor मेकअप का नाम दिया है.
'Birthing makeup' divides women on TikTok as moms go 'full glam' for labor and delivery https://t.co/8xHgPFUmQz pic.twitter.com/wtknsEQJBu

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











