
प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल पैमाने पर लगाई भारत की मदद की गुहार, Video
AajTak
प्रियंका ने कहा, ''हमें एक ग्लोबल कम्युनिटी के तौर पर चिंता करने की जरूरत है. और मैं बताती हूं कि आपको चिंता करने की जरूरत क्यों है- क्योंकि जब तक सभी सुरक्षित नहीं होंगे, कोई सुरक्षित नहीं होगा. तो कृपया करके अपनी साधनों का इस्तेमाल करें और अपनी एनर्जी को इस महामारी को रोकने में लगाएं. कृपया डोनेट करें.''
कोरोना वायरस की वजह से देश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है. देशभर में लाखों लोग रोज कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है. इस मुश्किल घड़ी में दुनिया के कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इस बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल पैमाने पर राहत के लिए आगे आने की अपील की है. प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट कर दुनियाभर के लोगों को संदेश दिया है और मदद की गुहार लगाई है. pic.twitter.com/Xj5GLW9API प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मदद की गुहार
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












