
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग स्टेज शेयर करेंगी नोरा फतेही, साथ करेंगे परफॉर्म
AajTak
दोनों सेलेब्स अबु धाबी के VidCon इवेंट में परफॉर्म करेंगे. यह इवेंट 3 दिसंबर को होगा. इस इंटरनेशनल इवेंट में नोरा और निक के अलावा कई मशहूर सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के फैंस के लिए खुशखबरी है. नोरा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ स्टेज शेयर करने वाली हैं. दोनों सेलेब्स अबु धाबी के VidCon इवेंट में परफॉर्म करेंगे. यह इवेंट 3 दिसंबर को होगा. इस इंटरनेशनल इवेंट में नोरा और निक के अलावा कई मशहूर सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












