
प्रियंका गांधी पार्ट टाइम नेता... 'छोटे कद' वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार
AajTak
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पार्ट टाइम लीडर हैं. उन्होंने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले खुद को आइने में देख लें. सिंधिया परिवार ने भ्रष्टाचारियों और वादाखिलाफियों के शासन को बार-बार बदला है और एक बार फिर जनता मध्य प्रदेश से आपका सूपड़ा साफ करने जा रही है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा. वह सिंधिया को गद्दार कहने से भी नहीं चूकीं. लेकिन अब सिंधिया ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए उन्हें पार्ट टाइम लीडर बताया है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रियंका गांधी जी पार्ट टाइम नेत्री हैं. उन्होंने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले कृपया आइने में झांक लें. सिंधिया परिवार ने भ्रष्टाचारियों और वादाखिलाफियों के शासन को बार-बार बदला है और एक बार फिर जनता मध्य प्रदेश से आपका सूपड़ा साफ करने जा रही है.
सिंधिया ने कहा कि किस परिवार के सपूतों ने अफगानों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा के लिए जान की कुर्बानी दी थी और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय जमीन ही भेंट के रूप में दे दी थी? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगाई थी? आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?
सिंधिया ने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले कृपया स्वयं आइने में झांक लें. अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को ग्वालियर-चंबा कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की जरूरत पड़ी. उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाजा भी लग गया. ग्वालियर-चंबल की जनता से मेरा अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का जवाब 17 नवंबर को अपना मतदान करके जरूर दें और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएं.
क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?
प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि क्या आप सिंधिया जी को जानते हैं? हमने उत्तर प्रदेश में मिलकर काम किया है. हम यूपी के लोग हमारी शिकायतें और गुस्सा जता देते हैं. हम अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं. हमारी आदत उन्हें महाराज कहने की नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











