
प्रिंस सलमान का जाली हस्ताक्षर और मच गया हाहाकार! पूर्व सऊदी अधिकारी का बड़ा दावा
AajTak
सऊदी अरब के पूर्व अधिकारी साद अल-जाबरी ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि क्राउन प्रिंस ने पिता का जाली हस्ताक्षर किया जिससे यमन में विनाशकारी युद्ध शुरू हुआ था.
सऊदी अरब के वास्तविक शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर बड़ा आरोप लगा है. सऊदी अरब के पूर्व खुफिया अधिकारी साद अल-जाबरी ने क्राउन प्रिंस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शाही फरमान पर अपने पिता किंग सलमान का जाली हस्ताक्षर किया. इसी शाही फरमान पर हस्ताक्षर के बाद यमन में सऊदी अरब के युद्ध की शुरुआत हुई.
साद अल-जाबरी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू और उसके बाद समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए बयान में दावा किया है कि क्राउन प्रिंस ने शाही फरमान पर अपने पिता किंग सलमान की जानकारी के बिना हस्ताक्षर किया.
अल-जाबरी फिलहाल कनाडा में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं और सऊदी सरकार के साथ लंबे समय से उनकी दुश्मनी चल रही है. उनके दो बच्चे सऊदी अरब की जेल में बंद हैं जिसे लेकर जाबरी का कहना है कि सऊदी सरकार उनके बच्चों को कैद कर उन्हें देश लौटने पर मजबूर करना चाहती हैं.
उन्होंने आरोप लगाया है कि क्राउन प्रिंस उनकी हत्या कराना चाहते हैं. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जाबरी ने कहा, 'उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई. जब तक मुझे मार नहीं दिया जाता, उन्हें चैन नहीं मिलेगा. मुझे इसे लेकर कोई शक नहीं है.'
उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को कैद से छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. साथ ही ये भी कहा कि वो देश विरोधी नहीं हैं बल्कि उच्च रैंक के अधिकारी हैं जो सऊदी अरब की रक्षा के लिए समर्पित हैं.
जाली हस्ताक्षर और बदल गई यमन युद्ध की रणनीति

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









