
'प्राइवेट जेट में मसाज के दौरान यौन शोषण, दिए 2 करोड़', एलन मस्क पर आरोप
AajTak
महिला ने कहा- एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. इतना शक्तिशाली शख्स किसी को नुकसान पहुंचाता है और फिर पैसे फेंक कर मामले को निपटाना चाहता है. यह गैर-जिम्मेदाराना है.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क पर एक महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. इस मामले के निपटारे के लिए साल 2018 में महिला को 2 करोड़ रुपए भी दिए गए थे. यह महिला मस्क के एयरोस्पेस फर्म SpaceX में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थीं. Business Insider ने एक रिपोर्ट में ये दावा किया है. आरोप को लेकर मस्क की प्रतिक्रिया भी आई है.
महिला अटेंडेंट SpaceX के कॉरपोरेट जेट फ्लीट के केबिन क्रू की मेंबर थीं. वह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करती थीं. Business Insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने मस्क पर प्राइवेट पार्ट दिखाने और बिना अनुमति के उसके पैर सहलाने का आरोप लगाया. इसके अलावा मस्क ने महिला को इरोटिक मसाज के बदले एक घोड़े खरीद देने का ऑफर दिया था.
मामला साल 2016 का है. यह आरोप अटेंडेंट की फ्रेंड ने एक घोषणापत्र जारी कर लगाया है. जो कि महिला के सपोर्ट में तैयार किया गया है. घोषणापत्र के मुताबिक, अटेंडेंट ने फ्रेंड को बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब शुरू करने के बाद उन्हें मसाज प्रोफेशनल का लाइसेंस लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया. ऐसा इसलिए ताकि वह मस्क को मसाज दे सके. जिसके बाद मस्क के प्राइवेट कैबिन में एक मसाज के दौरान मस्क ने अटेंडेंट से सेक्स के लिए पूछा.
बता दें कि समझौते के तहत पीड़ित महिला ने Non-disclosure agreement पर साइन किए हैं.
अटेंडेंट को दिया गया करीब 2 करोड़ रुपए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











