
प्रह्लाद सिंह पटेल, नरेंद्र तोमर, रेणुका सिंह... केंद्रीय मंत्री पद छोड़ने वाले 3 नेताओं के सीएम बनने का कितना चांस?
AajTak
पांच दिन बाद भी तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हलचल है. तमाम नामों को लेकर कयासबाजी चल रही है. इस बीच, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नई सरकार के चेहरे स्पष्ट होने लगे हैं. गुरुवार को नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी हाईकमान लगातार मंथन कर रहा है. हालांकि, अभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल, रेणुका सिंह सरुता का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इन तीनों नेताओं ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में जीत हासिल की है. एक दिन पहले ही तीनों ने संसद सदस्यता और केंद्रीय मंत्री पद छोड़ा था. ऐसे में अब तीनों दिग्गज नेताओं के सियासी भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही इन नेताओं को अपने-अपने राज्यों में बड़ी भूमिका देने जा रही है.
जानकार तो यह भी कहते हैं कि तीनों नेता सीनियर हैं. मोदी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. विधानसभा चुनाव में भी इनकी लोकप्रियता देखने को मिली है. पार्टी ने कई हारने वाली सीटों पर जीत हासिल की है. यानी संगठन ने जो चुनावी टास्क दिया था, उस पर खरे उतरे हैं. यही वजह है कि 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है और इन तीनों नेताओं को बड़ा ओहदा दिया जा सकता है. तीनों नेता पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं.
'MP में CM की रेस में पटेल सबसे आगे?'
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने तोमर, पटेल और रेणुका की भूमिका तय कर दी है. विधायक दल की बैठक के दिन स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. बता दें कि पटेल, तोमर और रेणुका का नाम सीएम की दौड़ में सबसे आगे हैं. मध्य प्रदेश में पटेल ओबीसी (लोध समुदाय) से आते हैं. पीएम मोदी का करीबी माना जाता है. 32 साल के सार्वजनिक जीवन में उनकी छवि भी साफ-सुथरी रही है. राजनीतिक करियर में भी पटेल सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं.
'जातिगत समीकरण के आधार तय होगा चेहरा?'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




