
प्रसव कराने पर मुकदमा, डॉक्टरी पढ़ने पर मृत्युदंड! कहानी लेबर रूम की पहली दाई अग्नोडाइस की...
AajTak
इस स्त्री ने जो किया वो मेडिकल हिस्ट्री का टर्निंग प्वाइंट बन गया. पारंपारिक यूनानी पुरुषों के परिधान पहने इस महिला ने अपने कपड़े (Anasyrma) उठाए और पीड़ा से कराह रही महिला को अपना शरीर दिखाया और आश्वस्त कराया कि वो पुरुष नहीं बल्कि स्त्री है. बिस्तर पर कराह रही महिला अब सन्न थी. महिला दिवस 2025 पर आज कहानी उस जमाने की जब स्त्रियों के लिए डॉक्टरी पढ़ना अपराध था. अग्नोडाइस (Agnodice) को तो इसके लिए मौत की सजा सुनाई गई थी.
प्राचीन यूनान की बात है. आज से लगभग 2400 साल पहले की कहानी. यूनान यानी कि सिकंदर महान का देश. लेकिन ये कहानी सिकंदर से भी पहले की है. यूनान की राजधानी एथेंस की गलियों में पुरुष परिधान में एक महिला टहल रही थी. उसके बाल कटे थे. शरीर सपाट. टहलते-टहलते इस महिला ने एक घर से एक स्त्री की कराहने और रोने की आवाज सुनी.
महिला बेतरह पीड़ा में थी. यहां टहल रही इस महिला ने पता किया तो जानकारी मिली कि कराह रही स्त्री प्रसव पीड़ा से गुजर रही है. महिला का लेबर पेन तीव्रतम हो चुका था. लेकिन तब के उस यूनान जिसे अब ग्रीस भी कहते हैं, प्रसव की वेदना से गुजर रही नारियों को मदद करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी.
दरअसल यूनान उस समय मेडिसिन की पढ़ाई और प्रैक्टिस औपचारिक तो थी नहीं. इसलिए महिलाएं भी प्रसव के दौरान एक दूसरे की मदद करती थीं. ये अनुभव पर आधारित काम था. इसलिए इसमें काफी गलतियां होती थीं. तब यूनान में बच्चों को जन्म देते समय कई महिलाएं मौत का शिकार हो जाती थीं.
लेबर रूम में महिला की कराह
ऐसी ही स्थिति में पुरुषों के परिधान को पहनी इस महिला ने लेबर पेन से गुजर रही एक स्त्री की पुकार सुनी. उसने आव देखा न ताव, घुस गई उस घर में जहां वो महिला कराह रही थी. लेबर रुम में पुरुष लिबास में एक व्यक्ति की मौजूदगी हैरान करने वाला वाकया था. उस कमरे में मौजूद स्त्रियां चौक गईं. खुद प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला भौचक्क.
मौके की नजाकत को देखकर कमरे में घुसी महिला स्थिति संभालने में जुट गईं. उसने कहा कि वो पुरुष नहीं बल्कि महिला है और उसने मेडिसिन की पढ़ाई की है और वो कराह रही महिला के बच्चे को जन्म दिलाने आई है. लेकिन ऐसी नाजुक स्थिति में महिला के दावे को मानता कौन? उसके मर्दों वाले कपड़े तो अलग ही कहानी कह रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









