
प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधुड़ी... दिल्ली चुनाव में इन बड़े चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी
AajTak
दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान में पिछड़ी बीजेपी तारीखों के ऐलान से पहले हर सीट पर टिकट फाइनल करने की तैयारी में है. नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा का टिकट तय बताया जा रहा है तो वहीं रमेश बिधुड़ी, मीनाक्षी लेखी और हर्षवर्धन को भी बीजेपी चुनाव मैदान में उतार सकती है.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. विपक्षी कांग्रेस ने भी अब तक 47 सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं. टिकट बंटवारे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बहुत पीछे चल रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अब चुनावी मोड में आती दिख रही है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के बाद अब बीजेपी की रणनीति चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने पर है.
बीजेपी सूत्रों की मानें तो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रियता के साथ ही विनेबिलिटी टिकट बंटवारे का आधार होगा. पार्टी आंतरिक सर्वे में अव्वल कैंडिडेट को ही टिकट देगी. 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर चल रही बीजेपी जीत का सूखा खत्म कराने की कोशिश में इस बार बड़े चेहरों पर दांव लगा सकती है. 2013 के दिल्ली चुनाव में बीजेपी का सीएम फेस रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा के साथ ही मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का नाम भी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों में बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में 'MP फॉर्मूला'! बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी में बीजेपी, इसी हफ्ते आ सकती है पहली लिस्ट
पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व की ओर से नई दिल्ली सीट पर तैयारी का इशारा मिला है. नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक, पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार के चुनाव में सीएम कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रहे आदेश गुप्ता भी नई दिल्ली सीट से टिकट के दावेदारों में हैं. वहीं, सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी विधानसभा सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
यह भी पढ़ें: '10 साल दिल्ली बेहाल...', AAP के खिलाफ बीजेपी ने जारी किया 'आरोप पत्र', जानिए लगाए कौन से आरोप
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महासचिव विष्णु गुप्ता और राजकुमार भाटिया के साथ ही पार्टी के एससी-एसटी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल भी टिकट के दावेदार हैं. पूर्व मेयर रवींद्र गुप्ता सदर बाजार सीट से टिकट मांग रहे हैं. टिकट के लिए दावेदारी जयप्रकाश भी कर रहे हैं जो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के सोमदत्त से हार गए थे. सतीश उपाध्याय मालवीय नगर सीट से टिकट के दावेदार हैं तो वहीं मनोज चंदेल सुल्तानपुर माजरा से मनोज चंदेल. बीजेपी के कई पार्षद भी दिल्ली चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




