
प्रयागराज में दहशत फैलाने की साजिश! अतीक के वकील की गली में फेंका गया बम
AajTak
यह देसी बम प्रयागराज की कटरा गोबर गली में फेंका गया है. इसी गली में माफिया अतीक अहमद का वकील रहता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कहा जा रहा है कि यह बम दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेंका गया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की कटरा गोबर गली में एक देसी बम फेंका गया है. इसी गली में माफिया अतीक अहमद का वकील रहता है. घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल बम से कोई हताहत नहीं हुआ है.
कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कहा जा रहा है कि यह बम दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेंका गया है.
शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की छापेमारी
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. शाइस्ता का अशरफ की ससुराल मारियाडीह में होने का अंदेशा है. इस वजह से शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है. मारियाडीह गांव में भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है. पुलिस को आशंका है कि शाइस्ता प्रयागराज के मारियाडीह गांव में छिपी हुई है.
अतीक-अशरफ की हो चुकी है हत्या

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












