
प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात पर क्या बोले अबू आजमी? NCP जॉइन करने के हैं कयास
AajTak
अबू आसिम आजमी ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद आजमी के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस मुलाकात को लेकर अब अबू आसिम आजमी और प्रफुल्ल पटेल, दोनों ही नेताओं का बयान आया है.
लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में नेताओं का एक से दूसरे दल में जाने का सिलसिला जारी है. बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण जैसे नेताओं ने कांग्रेस छोड़ सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अलग-अलग घटक दलों का हाथ थाम लिया था. अब खबर है कि समाजवादी पार्टी (सपा) को भी बड़ा झटका लग सकता है. सपा विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद अबू आसिम आजम के भी पाला बदलने की चर्चा जोरो पर है. अबू आसिम ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है.
सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं की बैठक में अबू के एनसीपी में आने को लेकर बात हुई और यह करीब-करीब तय भी हो चुका है. आजमी और प्रफुल्ल पटेल, दोनों ने ही इस तरह के कयासों को खारिज किया है. आजमी ने कहा है कि यह मुलाकात बिजनेस से संबंधित थी. प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि आजमी के एनसीपी में शामिल होने को लेकर कोई बात नहीं हुई है. न तो आजमी ने इसे लेकर कुछ कहा और ना ही हमने यह सुझाव दिया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसी एक पार्टी को क्यों नहीं मिलता बहुमत? अजित पवार ने समझाया सियासी समीकरण
गौरतलब है कि अबू आसिम आजमी मुंबई की मुस्लिम बाहुल्य मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. लंबे समय तक महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष रहे आजमी जिस मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट विधायक हैं, वह मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में आती है. विपक्षी महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे के मुताबिक इस सीट से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार उतारेगी.
यह भी पढ़ें: अजित पवार की NCP ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी, यशवंतराव चव्हाण के लिए 'भारत रत्न' की मांग करेगी पार्टी
सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारने की संभावनाएं तलाशने में जुट गई है. यह सीट उन सीटों में से एक है जहां उद्धव की पार्टी का मुकाबला बीजेपी से होना है. कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी ने भी हाथ का साथ छोड़कर अजित पवार की पार्टी का दामन थाम लिया था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





