
प्रपोजल रिजेक्ट करने पर युवक ने छात्रा पर हंसिए से किया हमला, वीडियो वायरल
AajTak
पुणे शहर से मंगलवार एक वीडियो वायरल हुआ. जहां एक युवक 19 साल की छात्रा पर दिनदहाड़े बीच सड़क हंसिए से हमला किया. पीड़िता ने पुलिस को उसने आरोपी लड़के का प्रपोजल को अस्वीकार कर दिया था. जिसके बाद से वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. वह फोन करता था और लेज के बाहर मुझे पीटता था.
महाराष्ट्र के पुणे शहर से मंगलवार एक वीडियो वायरल हुआ. जहां एक युवक 19 साल की छात्रा पर दिनदहाड़े बीच सड़क हंसिए से हमला किया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना सदाशिव पेठ इलाके में तिलक स्मारक सभागृह के पास हुई. बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया था. जिससे वह गुस्सा गया और हंसिए से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्रा अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार है. जबकि आरोपी सड़क पर चलते हुए उससे बात कर रहा है. इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार युवक उतरता है और आरोपी के सामने खड़ा हो जाता है. फिर आरोपी लड़का अपने बैग से एक धारदार हथियार निकालता है, पहले बाइक सवार युवक पर हमला करता है फिर छात्रा को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ता है.
आरोपी छात्रा के सिर और पीठ पर हंसिए से कई वार करता है. मौके पर मौजूद कुछ लोग छात्रा को बचाने दौड़ते हैं और बड़ी मुश्किल से आरोपी पर काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं. इस घटना में पीड़िता को गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिनदहाड़े छात्रा पर हंसिए से छात्रा पर हमला
पीड़िता फैशन डिजाइनिंग की छात्रा है, उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वह कॉलेज जा रही थी. उसी समय आरोपी आ गया और उससे 5 मिनट बात करने के लिए कहना लगा. जब मैंने मना कर दिया तो उसने हंसिए से मुझपर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया. हम पहले कॉलेज में साथ पढ़ते थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












