
प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के 5 साल बाद बोले विकास गुप्ता- एक्ट्रेस को कर चुके डेट
AajTak
उन्होंने कहा कि प्रत्यूषा को ब्रेकअप के बाद उनकी बाइसेक्शुएलिटी के बारे में पता चला. एक लीडिंग डेली से बात करते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि केवल दो महिलाएं, जिन्हें उन्होंने कभी डेट किया था, उनके सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में जानती हैं. इसमें एक प्रत्यूषा थीं, जबकि दूसरी महिला के बारे में जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया.
एक्टर और 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट विकास गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. विकास ने खुलासा किया है कि उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी को कुछ समय के लिए डेट किया था. उन्होंने कहा कि प्रत्यूषा को ब्रेकअप के बाद उनकी बाइसेक्शुएलिटी के बारे में पता चला. एक लीडिंग डेली से बात करते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि केवल दो महिलाएं, जिन्हें उन्होंने कभी डेट किया था, उनके सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में जानती हैं. इसमें एक प्रत्यूषा थीं, जबकि दूसरी महिला के बारे में जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया. विकास ने कही यह बात उन्होंने कहा, "प्रत्यूषा को इसके बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया. हम थोड़े समय के लिए साथ थे. ब्रेकअप का कारण यह होगा कि कुछ लोगों ने मेरे बारे में उससे बुरा बोला होगा. लेकिन मैं डिटेल में नहीं जाना चाहता, क्योंकि वह अब दुनिया में नहीं है. ब्रेकअप के बाद मैं उससे बहुत नाराज था. जब मैंने उसे एक बार सड़क पर देखा तो मैंने उसे अवॉइड किया. मुझे प्रत्यूषा पसंद थी. मैं एक बड़ा प्रोजेक्ट उसके साथ करना चाहता था. काश''More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












