
प्यार, हवस और धोखा... मंदिर में शादी के बाद 'पत्नी' को इंदौर के Hotel में रखा, फिर छोड़ भागा करणी सेना का नेता
AajTak
Crime News: शादी के बाद इंदौर के एक होटल में कुछ दिन रखकर शारीरिक शोषण किया और बाद में युवती को होटल में छोड़कर भागा. युवती को जान से मारने की दी धमकी. करीब आठ माह युवती का शोषण किया. पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में शादी का झांसा देकर रेप मामले में करणी सेना के जिला अध्यक्ष पर मामला दर्ज हुआ है. 23 साल के युवक ने 19 साल की युवती से पहले प्यार किया, फिर एक मंदिर में शादी भी की. शादी के बाद इंदौर के एक होटल में कुछ दिन रखकर शारीरिक शोषण किया और बाद में युवती को होटल में छोड़कर भागा. युवती को जान से मारने की दी धमकी. करीब आठ माह युवती का शोषण किया. पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना इलाके का यह मामला है. बफलगांव निवासी करणी सेना जिला अध्यक्ष विक्रम सोलंकी के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित ने कहा, 26 जून को वह बफलगांव निवासी विक्रम सोलंकी के संपर्क में आई थी. 6 माह तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 17 जनवरी को हमने आर्य मंदिर में शादी की. इसके बाद मुझे इंदौर के होटल में रखा. जब मैंने घर जाने की बात कही तो मेरे साथ मारपीट कर धमकाने लगा. इसके बाद मुझे होटल में ही छोड़कर भाग गया. जैसे-तैसे युवाती बड़वाह थाने पहुंची और बड़वाह थाने पर जाकर अपनी आपबीती बताई. साथ ही अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी.
बड़वाह थाने पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित युवती एसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंची. एसपी के हस्तक्षेप के बाद बड़वाह थाने पर करणी सेवा मूल विंग के जिला अध्यक्ष विक्रम सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
पीड़िता बोली, क्या किसी से प्यार करना गलत है?
पीड़ित युवती का कहना है, ''मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है. शादी का झांसा देकर मेरे साथ शादी की. मुझे क्यों नहीं रखना चाहते, मेरे में क्या कमी है? बड़वाह थाना इंचार्ज के पास में पहुंची थी. मैंने उनसे कहा साहब, मेरी क्या गलती है? क्या किसी से प्यार करना गलत है? सामने वाले ने मेरे से शादी की तो मुझे रखना चाहिए. लेकिन थाना इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. यहां पर मैं आई तो एसपी साहब से बात हुई है. उन्होंने कहा कार्रवाई कर रहे हैं. विक्रम सिंह सोलंकी ने मेरे साथ ज्यादती की है. मैं खरगोन से जा तो रही हूं लेकिन मैं सुरक्षित नहीं हूं. मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. मुझे अगर कुछ होता है तो खरगोन पुलिस और बड़वाह पुलिस इसके लिए जिम्मेदार होगी. मेरे भाई को भी धमकी दी जा रही है. सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.''
इनका कहना

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




