
पोलैंड पर ड्रोन हमले का NATO लेगा बदला? अटैक से रूस ने झाड़ा पल्ला
AajTak
रूस की सेना ने 415 ड्रोन और 40 से ज्यादा मिसाइलों से पोलैंड पर हवाई हमला किया. पोलैंड का आरोप है कि बीती रात पुतिन की सेना ने हवाई हमला किया. रूस के हमले के बाद पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दावा किया पोलैंड की हवाई सीमा का कई बार उल्लंघन होने के बाद सैन्य अभियान चलाया जा रहा है.
पुतिन की सेना ने नाटो के सदस्य देश पर हमला कर दिया है. बीती रात रूस की सेना ने 415 ड्रोन और 40 से ज्यादा मिसाइलों से पोलैंड पर हवाई हमला किया. ये पहली बार है जब रूस की सेना ने यूक्रेन के साथ-साथ नाटो में शामिल मुल्क को निशाना बनाया है. पोलैंड का आरोप है कि बीती रात पुतिन की सेना ने हवाई हमला किया. यानी पुतिन ने नाटो और अमेरिका को बता दिया है कि रूस की सेना अभी रुकने वाली नहीं. दरअसल रूस के हमले के बाद पोलैंड को अपने कई हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा.
खबरों के मुताबिक रूस के ड्रोन हमले को देखते हुए पोलैंड को अपने लड़ाकू विमानों को मोर्चा संभालने के लिए भेजना पड़ा. यही नहीं आननफानन में नाटो के लड़ाकू विमानों को पोलैंड के एयरस्पेस में तैनात किया गया. दावे के मुताबिक रूस के कई ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि कुछ ड्रोन को रोकने में नाकाम रहे. पोलैंड की सेना ने अपने एयरस्पेस की सुरक्षा के लिए नाटो एयर कमांड और नीदरलैंड को धन्यवाद कहा है.
पोलैंड के पीएम का बयान
रूस के हमले के बाद पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दावा किया पोलैंड की हवाई सीमा का कई बार उल्लंघन होने के बाद सैन्य अभियान चलाया जा रहा है. मेरे पास यह दावा करने का कोई कारण नहीं है कि हम युद्ध के कगार पर हैं, लेकिन एक सीमा पार हो चुकी है और ये पहले से कहीं अधिक खतरनाक है. ये स्थिति हमें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से खुले संघर्ष के सबसे करीब ले आई है. पोलैंड की सेना ने रात भर में देश के हवाई क्षेत्र में 19 बार ड्रोन घुसने से जुड़ी घटनाएं दर्ज कीं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ट्रंप जेलेंस्की मानते हैं कि पोलैंड पर हमला करके रूस ने अपने इरादे बता दिए हैं, अब रूस की नजर पूरे यूरोप पर है. आज एक और बढ़त हुई है. रूसी-ईरानी 'शाहेद' ड्रोन पोलैंड के हवाई क्षेत्र, यानी नाटो के हवाई क्षेत्र में उड़ते पाए गए.ये सिर्फ़ एक शाहेद ड्रोन नहीं था, जिसे ग़लती माना जा सके, बल्कि कम से कम आठ ड्रोन पोलैंड की ओर भेजे गए थे.
फ्रांस ने किया खुली जंग का ऐलान

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






