
पोप बनने की 'ख्वाहिश' के बीच ट्रंप ने शेयर की अपनी AI फोटो, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
AajTak
सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर में ट्रंप को पोप की पोशाक पहने हुए दिखाया गया है और उनके गले में एक क्रॉस है. जहां कुछ यूजर्स ने इसे हास्यपूर्ण पक्ष माना, तो वहीं अन्य ने ट्रंप पर पोप फ्रांसिस की मृत्यु का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. पोप फ्रांसिस के निधन के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद की एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की, जिसमें वे पोप की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं.
यह तस्वीर व्हाइट हाउस के आधिकारिक हैंडल से भी पोस्ट की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ दिन पहले ट्रंप ने मजाक में कहा था, "मैं अगला पोप बनना पसंद करूंगा." इसी बयान के बाद उनका यह 'पोप अवतार' सामने आया है, जिसमें उनके गले में क्रॉस है और वे पूरी तरह पोप जैसे कपड़ों में हैं.
ट्रंप पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे पोप फ्रांसिस के प्रति असंवेदनशील और कैथोलिक चर्च का मजाक उड़ाने वाला बताया. एक यूजर ने लिखा, "यह चर्च और खुद भगवान का अपमान है. ट्रंप शैतान हैं." दूसरे ने ट्वीट किया, "यह बेहद आत्ममुग्ध और असम्मानजनक है. रिपब्लिकन ऐसे व्यक्ति को वोट देते हैं?"
यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, 2 लाख लोग आखिरी विदाई देने पहुंचे
पोप फ्रांसिस, जो कि पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे, उनका निधन 22 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में हुआ. ट्रंप 26 अप्रैल को सेंट पीटर्स स्क्वायर में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










