
पोप फ्रांसिस को सांस लेने में फिर हुई दिक्कत, छाती में जमा बलगम, वेटिकन ने दी जानकारी
AajTak
पोप फ्रांसिस निमोनिया से जूझ रहे हैं और अभी अस्पताल में ही हैं. सोमवार को उन्हें सांस लेने में एक बार फिर से परेशानी हुई. उनके फेफड़े में बलगम जम गया था जिसे वो खांसकर खुद से निकाल नहीं पा रहे थे. बलगम को मैनुअली निकाला गया है.
पोप फ्रांसिस पिछले दो हफ्तों से अधिक वक्त से अस्पताल में हैं जहां वो सांस लेने की दिक्कतों से जूझ रहे हैं. अब वेटिकन ने कहा है कि पोप फ्रांसिस को सोमवार को दो बार सांस लेने में बहुत परेशानी हुई और उन्हें फिर से नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया. यह निमोनिया से पोप की लड़ाई में एक और झटका है.
इसके बाद डॉक्टरों ने दो ब्रोंकोस्कोपी कर उनके फेफड़ों से बहुत अधिक मात्रा में बलगम निकाला जिसमें एक कैमरा टिप वाली ट्यूब को उनके वायुमार्ग में भेजा गया था ताकि बलगम को निकाला जा सके.
वेटिकन ने कहा कि पोप के शरीर में बलगम का होना कोई नया संक्रमण नहीं था बल्कि निमोनिया की वजह से ही बलगम जम गया था. पोप के बलगम के लैब टेस्ट में किसी नए बैक्टीरिया संक्रमण का संकेत नहीं मिला है.
सेहत को लेकर क्या बोले डॉक्टर?
सोमवार को पोप फ्रांसिस एलर्ट रहें और उन्होंने डॉक्टरों के साथ पूरा सहयोग किया. डॉक्टरों ने यह नहीं बताया कि उनकी हालत स्थिर है या नहीं, हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि पोप की सेहत पर फिलहाल कोई बड़ा संकट नहीं है.
88 वर्षीय पोप लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित हैं. संक्रमण की वजह से उनके फेफड़े का एक हिस्सा भी निकाल दिया गया है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










