
पॉपुलर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, लास वेगास से की थी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
AajTak
दुबई में रहने वाले मशहूर भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन हो गया है. उनके परिवार ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम के जरिए इस दुखद घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस और क्रिएटर्स में सदमा है.
मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया है. गुरुवार सुबह उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार ने एक पोस्ट जारी कर निधन की पुष्टि की. अनुनय सूद दुबई में रहते थे और अपने खूबसूरत ट्रैवल शॉट्स और ग्लोबल जर्नीज़ के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे.
परिवार की ओर से जारी संदेश में लिखा गया, 'गहरे दुख के साथ हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि हमारे प्रिय अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे. इस कठिन समय में हम आपसे समझ और प्राइवेसी बनाए रखने का आग्रह करते हैं. कृपया हमारे निजी आवास के पास भीड़ ना लगाएं. परिवार और प्रियजनों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. -अनुनेय सूद के परिवार और मित्र.
लास वेगास से की थी आखिरी पोस्ट
अनुनय सूद की हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला है कि उनकी लोकेशन लास वेगास थी. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हाल की स्टोरीज़ और पोस्ट इसी ओर इशारा करती हैं. हालांकि उनके निधन के कारणों को लेकर परिवार की ओर से कोई विवरण साझा नहीं किया गया है.
भारी फॉलोइंग, दुनियाभर में करते थे ट्रैवल
अनुनय सूद अपने ड्रोन शॉट्स, एयरल और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जबकि वे ट्रैवल और फोटोग्राफी कम्युनिटी में एक चर्चित नाम थे. उन्होंने भारत से लेकर यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट तक यात्राएं की हैं. कई ब्रांड्स और टूरिज्म बोर्ड्स के साथ वे कोलैबरेशंस भी कर चुके थे.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











