
पैसे देकर यहां जिंदा क्यों 'दफन' हो रहे हैं लोग?
AajTak
लोगों को जमीन के अंदर दफनाया जाता है. दावा किया जा रहा है कि इस थेरेपी से लोगों को एंजाइटी समेत कई मनोविकारों से निजात मिल जाती है. इस प्रक्रिया के दौरान प्रोसीजर करवाने वाले शख्स को 20 से 60 मिनट तक जमीन के अंदर दफन रहना पड़ता है. कंपनी ने इस प्रोसीजर को पूरी तरह सुरक्षित बताया है.
एक कंपनी ने अजीबोगरीब थेरेपी की शुरुआत की है. इस थेरेपी के तहत शख्स को जमीन के अंदर जिंदा दफन होना पड़ता है. थेरपी के लिए 47 लाख रुपए चार्ज किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस थेरेपी से एंजाइटी से जूझ रहे लोगों को निजात मिल रही है.
'डेलीस्टार' के मुताबिक कंपनी इस अनोखी थेरेपी का ऑनलाइन वर्जन भी उपलब्ध करवा रही है. इसके तहत इच्छुक लोगों को 12 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ेगा. इसमें थेरेपी लेने वाले शख्स को उपयुक्त संगीत सुनने का मौका मिलता है, मोमबत्तियां जलाई जाती हैं और उसे वसीयत लिखने का मौका भी मिलता है. यह थेरेपी रूस में शुरू की गई है.
इस अजीबोगरीब थेरेपी को शुरू करने वाली कंपनी का नाम Prekated Academy है. इसकी स्थापना Yakaterina Preobrazhenskaya ने की है. उन्होंने बताया कि फ्यूनरल पैकेज के तहत लोगों को अपने डर और एंजाइटी से निपटने में मदद की जाती है. Yakaterina Preobrazhenskaya ने बताया कि यह अनुभव खुद से लड़ने को लेकर है, जिससे व्यक्ति जीवन में खुश रह सके.
कंपनी ने बताया कि ऑनलाइन पैकेज के माध्यम से लोगों को डर और एंजाइटी से निपटने के लिए 'स्ट्रेस थेरेपी' दी जाती है. लेकिन, अपने पैसे का पूरा मूल्य पाने के लिए Full immersion package का विकल्प चुनना चाहिए.
इंस्टाग्राम पोस्ट में Yakaterina Preobrazhenskaya ने इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि जिंदा दफन होना पूरी तरह सुरक्षित है. हम अपने क्लाइंट्स को बिना वजह रिस्क में नहीं डालते हैं.
उन्होंने बताया कि इस थेरेपी को लेकर कई लोग संपर्क करते हैं, लेकिन हरेक को यह थेरेपी नहीं मिल पाती है. हम लोगों को कई दूसरे विकल्प भी प्रदान करते हैं, वह अपनी इच्छानुसार इन्हें चुन सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











