
पैसेंजर बनकर टैक्सी में बैठते थे 3 शातिर, फिर ड्राइवर को बनाते थे शिकार, मुंबई में सनसनीखेज वारदात
AajTak
मुंबई पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी है. उधर, आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.
मुंबई में पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये सभी देर रात यात्री बनकर टैक्सी में बैठते थे. इसके बाद सुनसान इलाका देखकर टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट और मोबाइल व पैसे छीन लेते थे.
मारपीट की, मोबाइल व पैसे छीनकर फरार
जोन-6 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत के मुताबिक, 6 दिसंबर की इस गिरोह का एक सदस्य मरीन ड्राइव से टैक्सी में बैठा. वहीं, दूसरा आरोपी कुर्ला पश्चिम से बैठा. जैसे ही ड्राइवर टैक्सी लेकर नेहरू नगर के ठक्कर बप्पा इलाके में पहुंचा, इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल व पैसे छीनकर फरार हो गए.
पकड़ने के लिए बनाई गईं 2 टीमें
घटना के बाद टैक्सी ड्राइवर ने इसकी शिकायत नेहरू नगर पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई. जल्द ही पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










