
पैसा निकालने में नाकाम चोरों की करतूत, 6 लाख की नकदी से भरा ATM उखाड़ कर ले गए साथ, पुलिस तलाश में जुटी
AajTak
डबरा के पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह जादौन ने बताया कि चोर पिछोर तिराहे पर लगे एसबीआई एटीएम को तोड़कर उसमें से नोट निकालने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वे नाकाम हो गए. इसके बाद उन्होंने एटीएम को उखाड़ लिया और उसे लेकर फरार हो गए.
मध्य प्रदेश के डबरा शहर में शातिर चोरों ने पैसा चोरी करने के बजाय एक पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़ कर चोरी कर लिया. उस एटीएम में करीब 6 लाख रुपये की नकदी भरी थी. अब पुलिस एटीएम चोरी के इस मामले में तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
डबरा के पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह जादौन ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि चोर पिछोर तिराहे पर लगे एसबीआई एटीएम को तोड़कर उसमें से नोट निकालने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वे नाकाम हो गए. इसके बाद उन्होंने एटीएम को उखाड़ लिया और उसे लेकर फरार हो गए.
बुधवार की रात की इस वारदात को अंजाम दिया गया. चोरी का पता गुरुवार की सुबह तब चला, जब कुछ लोग एटीएम से पैसे निकालने वहां गए. शहर के पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह जादौन ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












