
पैदा होते ही सुर्खियों में आई नवजात बच्ची, हर तरफ चर्चा, क्या है खास?
AajTak
Largest Baby Born: ये बच्ची जन्म लेने के बाद से खबरों में छाई हुई है. उसकी मां इससे काफी खुश है. बच्ची का जन्म अस्पताल में नहीं बल्कि घर पर हुआ है. वह आम बच्चों के मुकाबले ढाई हफ्ते देरी से पैदा हुई है.
पैदा होने के बाद से पूरी दुनिया में इस बच्ची की खूब चर्चा हो रही है. बच्ची की मां 36 साल की रूथ हार्वे का कहना है कि उन्होंने इसे 28 फरवरी को जन्म दिया था. वह तीन बच्चों की मां हैं. नवजात बच्ची का नाम तबीथा रखा गया है. वह सामान्य बच्चों के मुकाबले ढाई हफ्ते देरी से पैदा हुई है. उसके खबरों में छाने के पीछे का कारण उसका वजन है. वह करीब 5 किलो 600 ग्राम की है.
तबीथा जिस साइज के कपड़े पहनती है, वह 3-6 महीने के बच्चे पहनते हैं. अपनी बेटी का इतना अधिक वजन जानकर रूथ हैरान थीं. इसके बाद उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड खंगाली. तब उन्हें पता चला कि 1992 में दुनिया में सबसे अधिक वजन वाला बच्चा पैदा हुआ था.
उसका वजन करीब 7 किलो 030 ग्राम (15lb 8oz) था. इसके बाद 2013 में पैदा हुए एक अन्य बच्चे का वजन करीब 7 किलो 002 ग्राम (15lb 7oz) था.
8.5 घंटे तक झेला लेबर पेन
रूथ की 8.5 घंटे तक लेबर पेन झेलने के बाद नॉर्मल डिलीवरी हुई. बच्ची को पैदा होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. रूथ ने बताया कि उनके बाकी दो बच्चों का वजन भी 4.5 किलोग्राम है. लेकिन तबीथा का सबसे अधिक है. कभी किसी ने इतनी बड़ी बच्ची नहीं देखी. रूथ ने बताया कि अब वह पूरी तरह रिकवर हो गई हैं. और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि उनकी बेटी को सबका प्यार मिल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











