पेरू में फिर सड़कों पर उतरे लोग, उग्र प्रदर्शन जारी, अब तक 16 लोगों की मौत
AajTak
पेरू के लोकपाल कार्यालय की प्रमुख इलियाना रिवोलर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन से मरने वालों की संख्या 20 तक हो सकती है. अयाचूचो में, प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय न्यायपालिका और अभियोजक के कार्यालयों में आग लगा दी और हवाई अड्डे और अन्य स्थानों पर हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने हथियारों का इस्तेमाल किया.
पेरू में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाकर गिरफ्तार किए जाने के बाद से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच हुई झड़पों में अब तक 16 लोगों की मौत की जानकारी है. वहीं कई दर्जन लोग घायल भी हुए हैं. दरअसल, गुरुवार (15 दिसंबर) पेरू के अयाचूचो क्षेत्र में हुई झड़पों में आठ लोगों की मौत हो गई और 52 घायल हो गए. वहीं शुक्रवार एक बार फिर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, जिन्हें रोकने के लिए सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान भी कई लोगों की जान गई.
स्थानीय मीडिया के फुटेज में अयाचूचो के हवाई अड्डे के रनवे ट्रैक पर दर्जनों प्रदर्शनकारियों को दिखाया गया, जबकि सेना के अधिकारियों ने हवा में गोलियां चलाकर और आंसू गैस का इस्तेमाल कर उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और हिंसक विरोध के बीच देश में पांच हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा. पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाकर गिरफ्तार करने के बाद से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है.
पेरू के लोकपाल कार्यालय की प्रमुख इलियाना रिवोलर ने स्थानीय रेडियो आरपीपी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि विरोध प्रदर्शन से मरने वालों की संख्या 20 तक हो सकती है. अयाचूचो में, प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय न्यायपालिका और अभियोजक के कार्यालयों में आग लगा दी और हवाई अड्डे और अन्य स्थानों पर हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने हथियारों का इस्तेमाल किया.
पेरू में क्यों लगा आपातकाल?
रक्षा मंत्री Alberto Otarola ने जारी बयान में कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सड़कें तक ब्लॉक कर दी हैं, कई जगह पर तोड़फोड़ हुई है. उन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. कुछ जगहों पर कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है. रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जमीन पर स्थिति को फिर नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी जमीन पर उतारा जाएगा. अब जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पेरू एक अप्रत्याशित राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. पिछले कुछ दिनों में इतनी उथल-पुथल हो चुकी है कि जमीन पर तनाव कम होने के बजाय बढ़ता गया है.
पेरू का राजनीतिक इतिहास और सियासी संकट

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









