
पेरिस हवाई अड्डे पर नमाज पढ़ने लगे लोग, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा
AajTak
फ्रांस के सबसे बड़े एयरपोर्ट चार्ल्स डी गॉल के टर्मिनल टू बी में लगभग 30 मुस्लिम यात्रियों के समूह ने 10 मिनट तक नमाज अदा की. नमाज अदा करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर मुस्लिम समूह द्वारा नमाज अदा करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. विवाद को बढ़ता देख हवाई अड्डे का संचालन करने वाली संस्था एडीपी के सीईओ ऑगस्टिन डी रोमानेट ने बयान जारी करते हुए इस घटना की निंदा की है. बयान में रोमानेट ने इस घटना को 'अफसोसजनक' बताया है.
वहीं, फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा है कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस तरह की स्थितियों को संभालने का वादा किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दर्जनों मुस्लिम यात्रियों को जॉर्डन के लिए उड़ान भरने से पहले प्रस्थान हॉल (departures hall) में नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है. पेरिस एयरपोर्ट पर नमाज अदा करने की घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष की वजह से फ्रांस में तनाव चरम पर है.
10 मिनट तक नमाज अदा की गई
फ्रांस के सबसे बड़े एयरपोर्ट चार्ल्स डी गॉल, पेरिस के टर्मिनल टू बी में लगभग 30 मुस्लिम यात्रियों के समूह ने लगभग 10 मिनट तक नमाज अदा की. फ्रांस में बड़ी संख्या में मुस्लिम और यहूदी लोग रहते हैं. यही कारण है कि फ्रांस की सरकार इस घटना को बहुत ही गंभीरता से ले रही है.
फोटो के वायरल होने के बाद परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एयरपोर्ट अधिकारी तय नियमों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह की स्थिति को संभालने का वादा किया है.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











