
पेट्रोल-डीजल कीमतों का असर! फरवरी में थोक महंगाई 27 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर
AajTak
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर पहुंच गया. जनवरी में यह सिर्फ 2.03 फीसदी था. पेट्रोलियम से लेकर खाने-पीने के सामान, सब्जियों तक सबके दाम बढ़े हैं.
देश में थोक महंगाई 27 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर पहुंच गया. जनवरी में यह सिर्फ 2.03 फीसदी था. पेट्रोलियम से लेकर खाने-पीने के सामान, सब्जियों तक सबके दाम बढ़े हैं. प्याज के दाम में 31.28 फीसदी की बढ़त हुई है. यह नवंबर 2018 के बाद की सबसे ज्यादा ऊंचाई है, जब थोक महंगाई 4.47 फीसदी पर थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'फरवरी 2020 (2.26 फीसदी) के मुकाबले फरवरी 2021 में WPI आधारित महंगाई की दर 4.17 फीसदी है.More Related News













