
पेंटागन से भी बड़ा दफ्तर, 1.5 लाख लोगों को रोजगार... कैसा है 'सूरत डायमंड बोर्स' जिसे PM मोदी ने गुजरात को किया गिफ्ट
AajTak
सूरत एयरपोर्ट की एक बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन किया. इस कॉर्पोरेट ऑफिस में 4200 कारोबारी एक साथ मिलकर वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट को साकार करेंगे.
गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत एयरपोर्ट की बिल्डिंग का उद्घाटन किया. उसके बाद पीएम मोदी ने शहर में रोडशो निकाला. अपने इस दौरे में पीएम ने अमेरिकी रक्षा विभाग के दफ्तर पेंटागन से बड़े 'सूरत डायमंड बोर्स' का तोहफा भी गुजरात की जनता को दिया है.
पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट की जिस बिल्डिंग का उद्घाटन किया है. वह टर्मिनल 160 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय का दर्जा दिया गया है. इसके उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सूरत में रोडशो भी निकाला. जिसमें सड़कों के दोनों ओर बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने 'सूरत डायमंड बोर्स' का किया उद्घाटन
डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
जानकारी के मुताबिक, सूरत डायमंड बोर्स 3400 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है. यह बिल्डिंग में 35.54 एकड़ में जगह में बनी है. ये जगह डायमंड बोर्स रफ और पॉलिश्ड डायमंड ट्रेंडिंग के लिए ग्लोबल सेंटर बने. इस बिल्डिंग में दफ्तर शुरू होने के बाद डेढ़ लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











