
'पृथ्वी चपटी है गोल नहीं', साबित करने के लिए खर्च किए 16 लाख, रिजल्ट में पता चली ये बात
AajTak
पृथ्वी गोल है या चपटी, इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं. एक शख्स का मानना था कि पृथ्वी चपटी है और उसने इसी बात को साबित करने के लिए एक्सपेरिमेंट किए. लेकिन उसे जो नतीजे मिले, उससे वो हैरान रह गया.
इस शख्स का मानना था कि पृथ्वी चपटी है और इसी बात को साबित करने के लिए एक शख्स ने 16,000 पाउंड (करीब 16 लाख रुपये) खर्च कर दिए. लेकिन उसका ये एक्सपेरिमेंट उसी पर भारी पड़ गया. रिजल्ट में ये साबित हुआ कि धरती गोल है. अमेरिका के रहने वाले कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट बॉब नोडल ने लेजर जाइरोस्कोप पर सारे पैसे खर्च किए.
जाइरोस्कोप से पृथ्वी के रोटेट होने की गति जानी जाती है. उन्हें उम्मीद थी कि इससे पता चलेगा कि पृथ्वी रोटेट नहीं करती. यूट्यूबर बॉब को लगता था कि उनकी ये महंगी किट दिखाएगी कि पृथ्वी रोटेट नहीं होती लेकिन वह उस वक्त हैरान रह गए, जब उनका एक्सपेरिमेंट फेल हो गया. एक्सपेरिमेंट उन्होंने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'बिहाइंड द कर्व' के लिए किया था.
नोडल ने कहा कि जो कुछ भी हमने देखा, वो एक रोटेट करने वाले ग्लोब में होना लाजमी है. लेकिन वह इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'हम अपना दावा वापस लेते हैं, यह भी एक तरह की समस्या है. हम वाकई में इसे स्वीकार नहीं करना चाहते थे और हमने ऐसे तरीके भी तलाशे जिससे इसका खंडन किया जा सके.'
जाइरोस्कोप ने क्या रिजल्ट दिया?
उनका कहना है कि सब कोशिशों के बाद भी उन्हें जाइरोस्कोप पर बार-बार यही दिख रहा था कि पृथ्वी गोल है. इसके बाद उन्होंने उन लोगों से बात की, जो पृथ्वी को चपटा मानते हैं. उन्होंने इन लोगों के साथ बैठक में कहा कि वह उनके दावे (पृथ्वी चपटी) को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए जाइरोस्कोट एक्सपेरिमेंट पर 16 लाख रुपये खर्च कर दिए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











