
पूर्व PM मनमोहन सिंह की अपील- सोच-समझ करें वोट, असम को बांटने की हो रही कोशिश
AajTak
असम विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की है जो संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखे.
असम विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की है जो संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि समाज को धर्म, संस्कृति और भाषा के आधार पर विभाजित किया जा रहा है, उन्होंने असम के लोगों से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया. पूर्व पीएम ने एक वीडियो मैसेज जारीकर असम की जनता से कहा, 'आज, मैं आप ही में से एक बोल रहा हूं. एक बार फिर से, विधानसभा चुनाव में मतदान करने का समय आ गया है. आपको समझदारी से मतदान करना चाहिए. आपका भविष्य और आपके बच्चों का भविष्य आपके हाथों में है. मैं आपसे कांग्रेस पार्टी और महाजोत (महागठबंधन) को वोट देने की अपील करता हूं.'
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











