
पूर्व सैन्यकर्मी, गाड़ी पर ISIS का झंडा, दो बार तलाकशुदा... अमेरिका में ट्रक अटैक से 15 लोगों की जान लेने वाला कौन है?
AajTak
अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में हुए इस हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित करते हुए इस पर शोक जताया और इसे आतंकी घटना करार दिया. हमलावर को पुलिस ने मार गिराया गया है. उसकी पहचान शमसुद-दिन बहर जब्बार के रूप में की गई है.
अमेरिका के न्यू ऑर्लिंन्स में नए साल का जश्न लोगों की चीख-पुकार में तब्दील हो गया. न्यू ऑर्लिन्स की बर्बन स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने जुटे थे कि तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें रौंद डाला. इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हैं. अब हमलावर के बारे में कई सनसनीखेज जानकारी सामने आई है.
हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित करते हुए इस पर शोक जताया और इसे आतंकी घटना करार दिया. हमलावर को पुलिस ने मार गिराया गया है. उसकी पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में की गई है.
सेना ने जानकारी दी है कि जब्बार स्टाफ सार्जेट के तौर पर अमेरिकी सेना में सेवाएं दे चुका है. 2007 से 2015 के बीच अफगानिस्तान में उसकी तैनाती हो चुकी है. वह 2020 तक सेना में रहा. उसे सेना से कई मेडल भी मिल चुके हैं.
ट्रंप के बयान से हमलावर की पहचान पर छिड़ा विवाद
इस हमले के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया. उन्होंने इस घटना को अवैध प्रवासी शख्स की हरकत बताते हुए इसकी निंदा की. ट्रंप ने कहा कि मैं शुरुआत से कहता आया हूं अवैध प्रवासी हमारी सीमाओं में घुसकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वे हमारे लिए जी का जंजाल बन गए हैं. लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी ने हमारी एक नहीं सुनी. यह हमलावर भी जरूर कोई अवैध प्रवासी ही है.
लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने बाद में हमलावर की पहचान उजागर करते हुए स्पष्ट किया कि वह अमेरिकी नागरिक ही था, जिसे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया. वह अमेरिका के टेक्सास में पैदा हुआ ब्लैक शख्स था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








