
पूर्वांचल में कांग्रेस के पास बस एक विधायक, क्या लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?
AajTak
एक दौर में पूर्वांचल कांग्रेस का मजबूत गढ़ हुआ करता था, लेकिन आज सिर्फ एक विधायक है. पार्टी के एकमात्र विधायक अजय कुमार लल्लू हैं, जो कुशीनगर जिले की तमकुहीराज सीट से दूसरी बार विधायक हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में क्या वो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे?
उत्तर प्रदेश की चुनावी लड़ाई पूर्वांचल के रण में लड़ी जा रही है. मोदी लहर और योगी के गढ़ पूर्वांचल में कांग्रेस का झंडा बुलंद रखने वाले एकमात्र विधायक अजय कुमार लल्लू हैं, जो सूबे में कांग्रेस में जान डालने के लिए तीन सालों से सड़क पर संघर्ष करते नजर आए हैं. ऐसे में अब उनके इम्तिहान की घड़ी कुशीनगर जिले की तमकुहीराज सीट पर है, जहां से वो दो बार से विधायक हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. ऐसे में अजय कुमार लल्लू क्या इस बार जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे?

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










