
पूर्वांचल के दौरे पर अखिलेश: मंदिरों में दर्शन और बैठकों से साधेंगे राजनीतिक समीकरण
AajTak
यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सक्रिय हो गए हैं. अखिलेश यादव पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जिसमें वो संकटमोचन मंदिर, संत रविदास मंदिर दर्शन करेंगे और महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र से मुलाकात कर राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद करेंगे.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी किसान महापंचायत के जरिए माहौल बना रही हैं तो सूबे के निषाद समुदाय को साधने के लिए प्रयागराज से एक मार्च से नदी अधिकार यात्रा शुरू कर रही हैं. वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं, जिसमें वो संकटमोचन मंदिर, संत रविदास मंदिर में दर्शन करेंगे और महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र से मुलाकात कर राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद करेंगे. किशन यादव के परिवार से मिलेंगे सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरा गुरुवार को जौनपुर से शुरू हो रहा है. वो जौनपुर के बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में मरने वाले किशन यादव के परिजनों से मिलेंगे. इसके बाद मछलीशहर से चार बार विधायक रहे स्व. ज्वाला यादव और सदर से विधायक रहे हाजी अफजाल के शोक संतप्त परिवार से भी मुलाकात करेंगे. सपा अध्यक्ष के दौरे से पार्टी कार्यकर्ता भी जोश में आ गए हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










