
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से 'कार के अंदर रोमांस' का वीडियो कैसे हुआ वायरल, आशुतोष ने बताई ये कहानी- देखें VIDEO
AajTak
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कपल के प्राइवेट पलों के वायरल वीडियो के मामले में असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष ने खुलकर अपनी बात रखी. आशुतोष ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर किसी भी खड़ी गाड़ी को ज़ूम करके देखना हमारी ड्यूटी है. आशुतोष का दावा है कि वह उस दिन ड्यूटी पर नहीं था और स्थानीय लॉबी ने साजिशन उसे फंसाया है. कई लोगों ने महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की शिकायतें भी दीं.
सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार के अंदर से कपल के रोमांस और प्राइवेट पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप ATMS (एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) में तैनात रहे असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष पर लगा है. आरोप है कि उसने CCTV फुटेज से कपल की निजता भंग की, उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, बाद में ब्लैकमेल किया और 32 हजार रुपये वसूले. अब इस पूरे मामले में आशुतोष अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिल्कुल अलग कहानी सुनाई है.
आशुतोष ने बताया कि वायरल वीडियो जिस दिन का है, उस दिन मैं वहां ड्यूटी पर था ही नहीं. मेरे विभाग के दो-तीन साथी थे, उन्हीं के द्वारा यह वीडियो वायरल किया गया और पूरा दोष मुझ पर डाल दिया. मुझे हटाने की कवायद पहले से चल रही थी, यह पूरा खेल उसी का हिस्सा है. आशुतोष का सीधा आरोप है कि यहां की लोकल लॉबी नहीं चाहती कि मैं यहां रहूं. वही लोग पूरे मामले को मोड़कर मुझे ही कटघरे में कर रहे हैं.
न पैसे लिए, न कोई धमकी दी
आशुतोष से जब पूछा गया कि आखिर पीड़ित परिवार ने शिकायत क्यों की, तो उसन सफाई देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि न हमने पैसे लिए और न किसी तरह की कोई धमकी दी. उनका कोई आपत्ति नहीं है. शिकायत करने वाले वही स्थानीय लड़के हैं जो लंबे समय से मुझे हटाने की कोशिश कर रहे थे. उसका कहना है कि यह पूरा मामला पीड़ित कपल के नाम से आगे बढ़ाया गया, लेकिन पृष्ठभूमि में वह लोग थे जिनके हित उनके बने रहने से प्रभावित होते थे. स्थानीय महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप पर आशुतोष का कहना है कि एक दिन सुबह पांच बजे के करीब एक लड़के से गलती हो गई. जब मैं दस बजे आया तो मैंने वही फुटेज देखा और उसी समय उसे चेतावनी देकर कार्रवाई की. लेकिन उसी एक घटना को ऐसे दिखाया जा रहा है जैसे मैं रोज ऐसा करता था. ऐसा बिल्कुल नहीं है.
किसी भी खड़ी गाड़ी को ज़ूम करके देखना हमारी ड्यूटी है
कपल के रोमांस वाले वीडियो के ज़ूम फुटेज पर आशुतोष का कहना है कि यह प्रक्रिया ATMS की मानक प्रणाली का हिस्सा है. अगर कोई गाड़ी पूर्वांचल पर कहीं भी खड़ी मिलती है तो उसे ज़ूम करके देखा जाता है कि कहीं कोई दिक्कत, खराबी या मेडिकल इमरजेंसी तो नहीं. ज़ूमिंग हमारी ड्यूटी का हिस्सा है, न कि किसी की प्राइवेसी में झांकने का तरीका.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











