
पूर्णिया: देखते ही देखते नदी में समा गई अर्धनिर्मित मस्जिद, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
बिहार के पूर्णिया जिले के तटीय इलाकों में नदियों का उफान तबाही मचा रहा है. यहां के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में कनकई नदी में उठी तेज पानी की लहरों ने जमीन को इस कदर काटा, कि एक अर्धनिर्मित मस्जिद पानी की तेज धारा में समा गई.
बिहार के पूर्णिया जिले के तटीय इलाकों में नदियों का उफान तबाही मचा रहा है. यहां के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में कनकई नदी में उठी तेज पानी की लहरों ने जमीन को इस कदर काटा, कि एक अर्धनिर्मित मस्जिद पानी की तेज धारा में समा गई. महज 36 सेकंड मेंं हुए इस घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. (रिपोर्ट-संतोष नायक) चनकी ताराबाड़ी गांव में कनकई नदी का रौद्र रूप देखने को मिला. पानी की तेज गति के कारण कटाव का सिलसिला जारी है. यह देखकर ग्रामीणों में दहशत है. हालांकि ग्रामीणों में अफरा तफरी उस समय मच गई, जब यहां अर्धनिर्मित मस्जिद कटकर कनकई नदी में समा गई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












