
पूनम ने चारों बच्चों को एकादशी के दिन मारा! तांत्रिक क्रिया की तरफ इशारा कर रहा साइको किलर मामला
AajTak
पानीपत के सिवाह गांव में बच्चों की रहस्यमयी मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चचेरी बहन पूनम पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप है और तीनों वारदात एकादशी के दिन हुईं. परिवार ने आशंका जताई है कि यह तांत्रिक क्रिया से जुड़ा मामला हो सकता है. आरोपी के चचेरे भाई सुरेंद्र ने सजा ए मौत की मांग की है.
पानीपत जिले के सिवाह गांव में बच्चों की रहस्यमय मौतों के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. परिवार का दावा है कि आरोपी महिला पूनम ने तीन अलग अलग मौकों पर वारदात को अंजाम दिया और तीनों दिन एकादशी थी. इससे यह शक और गहरा हो गया है कि मामला किसी तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ हो सकता है. परिजनों का कहना है कि हत्या का तरीका तीनों मामलों में एक जैसा था और यह कोई सामान्य घटना नहीं लगती.
यह पूरा मामला उस समय सुर्खियों में आया जब हाल ही में एक बच्ची की मौत के बाद परिवार ने खुलकर अपनी बात रखी. मृतक बच्ची जिया के ताऊ सुरेंद्र ने बताया कि पूनम उनकी चचेरी बहन है और 18 अगस्त को सिवाह गांव आई हुई थी. उसी रात वह जिया के साथ घर पर ही सोई थी. सुबह जब परिवार जागा तो बच्ची दिखाई नहीं दी. काफी तलाश के बाद जिया घर में बने पानी के टैंक में मिली. जिया की मौत से पूरा परिवार टूट गया था.
बच्चों की रहस्यमय मौतों में चौंकाने वाला मोड़
सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें उसी समय से पूनम पर शक था. उन्होंने परिजनों के सामने यह बात भी कही कि जिया की हत्या उसी ने की है. लेकिन जब उन्होंने सीधे उसे शक के घेरे में लिया तो पूनम अचानक रोने लगी और सुसाइड करने की धमकी देने लगी. परिवार लोक लाज की वजह से चुप हो गया. उस समय पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया. परिवार का कहना है कि तब उन्होंने यह सोचा कि शायद ऐसा दुबारा नहीं होगा और परिवार का नाम खराब न हो. लेकिन यह चुप्पी आगे और ज्यादा खतरनाक साबित हुई.
सुरेंद्र ने बताया कि जब हालिया घटना के बाद उन्होंने पुरानी बातों को दोबारा ध्यान से सोचा और घटनाओं को जोड़कर देखा तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई. तीनों वारदात एकादशी के दिन हुई थीं और तीनों का तरीका एक जैसा था. यह संयोग नहीं हो सकता. सुरेंद्र का कहना है कि उन्हें पूरा शक है कि पूनम यह सब किसी तांत्रिक क्रिया के तहत कर रही थी. तीनों बच्चों की मौत एक ही ढंग से हुई थी और इन मौतों के पीछे कोई सामान्य मानसिक अवस्था नहीं हो सकती.
गर्भवती के दौरान नहीं दिया किसी हत्या को अंजाम

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










