
पूजा करने के लिए महिला गुफा में घुसी, पत्थर और पेड़ के बीच अटक गई... 5 घंटे लगे निकालने में
AajTak
ओडिशा के संबलपुर जिले में कटक पूर्णिमा के मौके पर पूजा करने गई एक महिला के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा. गुफा से निकलते वक्त वह एक चट्टान और विशाल पेड़ के बीच फंस गई. पांच घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद दमकल कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
ओडिशा के संबलपुर जिले में कटक पूर्णिमा पर पूजा करने पहुंची एक महिला गुफा से लौटते वक्त एक ऐसी जगह फंस गई, जहां से निकलना उसके लिए लगभग नामुमकिन हो गया था. वह करीब पांच घंटे तक एक बड़े पत्थर और पेड़ के बीच अटकी रही. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ उसे बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय सुजाता मेहेर संबलपुर जिले के मरंगबाहाल गांव की रहने वाली हैं. वे बुधवार को कटक पूर्णिमा पर पूजा करने के लिए गुफा में गई. वहां उस वक्त मुसीबत में फंस गई, जब वह लौटते हुए एक तंग दरारनुमा रास्ते से निकलने की कोशिश कर रही थी. सुजाता एक बड़े पत्थर और विशाल पेड़ के बीच फंस गईं.
काफी कोशिशों के बाद भी जब वह खुद को बाहर नहीं निकाल पाईं तो उनके साथ मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस और फायर सर्विस को दी. सूचना मिलने पर मनेश्वर और जुजुमारा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
फायर सर्विस अधिकारियों के मुताबिक, सुजाता बहुत तंग जगह में फंसी हुई थीं, ऐसे में उन्हें निकालते वक्त विशेष सावधानी बरतनी पड़ी. करीब पांच घंटे तक चले जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
रेस्क्यू के बाद सुझाता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को स्थिर बताया है. पुलिस और फायर टीम ने बताया कि कटक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहाड़ियों और गुफाओं में पूजा करने पहुंचते हैं. सुजाता भी दर्शन के बाद लौट रही थीं, तभी हादसा हुआ.
फिलहाल महिला सुरक्षित है और स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस टीम के त्वरित रेस्क्यू की सराहना की है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









