
'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने खरीद लिए हैं पांच फ्लैट्स? जानें क्या है सच
AajTak
ट्विटर पर एक अकाउंट ने रश्मिका मंदाना को लेकर इस बात का खुलासा किया था. पोस्ट में लिखा था, 'क्या आपको पता है? अपने पांच सालों के करियर में रश्मिका मंदाना ने 5 अलग-अलग जगहों पर 5 लग्जूरियस फ्लैट्स खरीद लिए हैं. गोवा, हैदराबाद, कूर्ग, मुंबई और बेंगलुरु में उनके घर हैं. 2021 में उन्होंने बैक टू बैक प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया था.'
सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना देशभर में अच्छी फैन फॉलोइंग रखती हैं. फेमस होने का मतलब है कि आपकी एक्टिविटी पर मीडिया की नजर रहती है. ऐसे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बातों को बाहर आने में ज्यादा समय नहीं लगता. इन दिनों रश्मिका को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अलग-अलग शहरों में पांच लग्जूरियस फ्लैट्स खरीद लिए हैं. खबर के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सच बताया है.
रश्मिका ने खरीदे लग्जरी फ्लैट्स?
ट्विटर पर एक अकाउंट ने रश्मिका मंदाना को लेकर इस बात का खुलासा किया था. पोस्ट में लिखा था, 'क्या आपको पता है? अपने पांच सालों के करियर में रश्मिका मंदाना ने 5 अलग-अलग जगहों पर 5 लग्जूरियस फ्लैट्स खरीद लिए हैं. गोवा, हैदराबाद, कूर्ग, मुंबई और बेंगलुरु में उनके घर हैं. 2021 में उन्होंने बैक टू बैक प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया था.'
एक्ट्रेस ने बताया सच
इस पोस्ट पर जब रश्मिका का ध्यान गया तो उन्होंने बिना देरी किए बताया कि ये सच नहीं है. उन्होंने ट्वीट के जवाब में दो रोने वाली इमोजी लगाते हुए लिखा, 'काश ये सच होता.' इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए पॉजिटिव मैसेज भी फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'खुश रहो दोस्तों... उम्मीद रखो... आपकी खुशी और शांति हर चीज से पहले आती है... जिंदगी नकारात्मक महसूस करने के लिए बहुत छोटी है.'
कहां रहती हैं रश्मिका?

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











