
पुलिस, ड्राइवर, नेता और गवाह पर सवाल... सिस्टम को हैक करने वाले पुणे पोर्श कांड के सात अहम खुलासे
AajTak
क्या आप यकीन करेंगे जिस नाबालिग आरोपी पर शराब के नशे में धुत होकर बाइक से गुज़र रहे इंजीनियर लड़का-लड़की को उड़ा देने का इल्ज़ाम है, उसे बचाने के लिए ससुन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका ब्लड सैंपल ही बदल दिया था? सुनने में ये बात बेशक अजीब लगे, मगर ये सच है.
Pune Porsche Case Seven Revelations: आपने मुंबइया फिल्मों में ऐसे सीन तो कई बार देखे होंगे, जिसमें शहर का कोई घमंडी धन्नासेठ रुपयों के बल पर हर किसी को ख़रीदने का दावा करता है. पुणे में हुए पोर्श एक्सीडेंट का मामला कुछ-कुछ वैसा ही है. पुलिस, ड्राइवर, नेता, गवाह के बाद अब सरकारी अस्पताल के डॉक्टर तक सवालों के घेरे में आ चुके हैं. इल्ज़ाम है कि डॉक्टरों ने रिश्वत के लालच में नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल ही चेंज कर दिया, ताकि हादसे के वक़्त उसके शराब के नशे में होने की बात साबित ना हो सके. लेकिन इसके आगे जो कुछ हुआ, वो चौंकाने वाला है.
सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ अहम सबूत आपने 18 और 19 मई की रात को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में सीसीटीवी कैमरे में कैद पोर्श कार की कोहराम मचाने वाली तस्वीरें तो देखीं थी. अब इसी केस से जुड़ी एक दूसरी तस्वीर की बात, वो तस्वीर उस भयानक एक्सीडेंट के महज कुछ घंटे पहले की हैं. जिस एक्सीडेंट में बाइक पर जा रहे दो इंजीनियर्स बेमौत मारे गए थे. तस्वीरें नाबालिग आरोपी और उसके दोस्तों की हैं, जिसमें वो अपनी पोर्श कार के साथ नजर आ रहा है.
सूत्रों की मानें तो ये तस्वीरें नाबालिग आरोपी का जुर्म साबित करने के लिए पुणे पुलिस का अहम हथियार साबित हो सकती हैं. लेकिन आख़िर इस तस्वीर में ऐसा क्या ख़ास है? क्यों ये अहम साबित हो सकती है? इसकी चर्चा करेंगे, लेकिन पहले ये जान लीजिए कि इस केस को मैनेज करने और गुनहगारों को बचाने के लिए किस-किस लेवल पर कैसी-कैसी साज़िश रची गई और कैसे एक के बाद एक वो साज़िशें बेनक़ाब होती गई.
खुलासा नंबर 1 - बदल दिया 'ब्लड सैंपल' क्या आप यकीन करेंगे जिस नाबालिग आरोपी पर शराब के नशे में धुत्त होकर बाइक से गुज़र रहे इंजीनियर लड़का-लड़की की एक जोड़ी को उड़ा देने का इल्ज़ाम है, उसे बचाने के लिए ससुन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका ब्लड सैंपल ही बदल दिया था? सुनने में ये बात बेशक अजीब लगे, लेकिन पुलिस की जांच में यही बात सामने आई है. ससुन अस्पताल के दो डॉक्टरों ने रिश्वत के लालच में ना सिर्फ लड़के का कलेक्ट किया गया ब्लड सैंपल ही डस्टबिन में फिंकवा दिया था, बल्कि किसी और के ब्लड सैंपल को लड़के का ब्लड सैंपल बता कर उसकी एल्कोहल टेस्ट की रिपोर्ट बना कर दे दी, जो नेगेटिव आई और नेगेटिव ही आनी थी. लेकिन पुणे पुलिस ने इस साज़िश की हवा निकाल दी. और ससुन जनरल हॉस्पीटल के फॉरेंसिक मेडिसीन डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अजय तावड़े और सीएमओ डॉ श्रीहरि हलनोर को गिरफ्तार कर लिया.
डीएनए और ब्लड सैंपल की जांच में अहम खुलासा पुणे पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चे का सैंपल को बदलने का हुक्म खुद डॉक्टर तावड़े ने ही दिया था. और उन्हीं के कहने पर उसका ब्लड सैंपल डस्टबिन में डाल दिया गया. पुलिस की मानें तो ऐसा करने के लिए उन्हें खुद नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल ने फोन किया था और बदले में रिश्वत का लालच दिया था. लेकिन इस बात का खुलासा तब हो गया, जब आरोपी के दूसरे बल्ड सैंपल की रिपोर्ट आई. असल में मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस की टीम ने आरोपी का एक दूसरा ब्लड सैंपल पुणे के ही एक दूसरे अस्पताल औंध में कलेक्ट करवाया था. जिसके बारे में ससुन अस्पताल के इन डॉक्टरों को खबर नहीं थी. हुआ ये कि औंध के उस ब्लड सैंपल को डीएनए टेस्ट के लिए भिजवाया गया, जो लड़के के पिता के डीएनए से मैच हो गया, जबकि ससुन अस्पताल में जिस ब्लड सैंपल की एल्कोहल टेस्ट की गई, उस सैंपल का डीएनए ही मैच नहीं हुआ. इससे ये साफ हो गया कि वो ब्लड सैंपल गलत था यानी उसे जानबूझ कर बदल दिया गया था.
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 का केस अब सवाल ये है कि ब्लड सैंपल बदले जाने का इस केस पर क्या असर हो सकता है? तो सुनिए. ससुन अस्पताल में सैंपल बदलने का असर ये हुआ कि ब्लड में अल्कोहल होने की बात सामने नहीं आई. क्योंकि ब्लड ही किसी और का था. जबकि औंध अस्पताल में जो सैंपल लिया गया था, वो 18-20 घंटे बाद लिया गया, तो उसमें भी अल्कोहल होने के सबूत नहीं मिले. यानी ससुन के डॉक्टरों की कारस्तानी से अल्होकल की थ्योरी ही फेल हो गई. हालांकि पुणे के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि चूंकि उन्होंने आईपीसी की धार 304 के तहत आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है, खून में अल्कोहल होने या न होने से इस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




