
पुलिस के हाथ लगा वह हथियार जिससे किए गए श्रद्धा के 35 टुकड़े! पूछताछ में भी आफताब ने किए नए खुलासे
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है. इससे पहले उसने पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना किया था. अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए गए थे.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है. पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे.
सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा की हाथ के टुकड़े किए थे. नार्को टेस्ट में उसने बताया कि उसने जिस छोटी आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस अब उस लोकेशन पर उस हथियार की तलाश कर रही है.
कहां से खरीदे हथियार, पुलिस लगा रही पता
पुलिस ने अफताब के फ्लैट से कई धारदार हथियार बरामद करने का दावा किया है. यह भी कहा जा रहा है कि उन्हीं हथियारों से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए गए थे. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आफताब ने यह चापड़ कहां से खरीदा था.
इसके अलावा पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह हथियार 18 मई के पहले तो नहीं खरीदे गए थे. अगर यह साबित होता है कि हथियार हत्या के पहले खरीदे गए थे तो यह भी साबित हो जाएगा कि आफताब ने साजिश के तहत हत्या की. हालांकि अlफताब लगातार यही बात कह रहा है कि उसने गुस्से में श्रद्धा का कत्ल किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












